Bookmark and Share

solar-punch-2

इंदौर के आर्गेनिक हाट बाजार ‘जैविक सेतु’ का एक साल पूरा होने पर सोलर पंच नाम के बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। मैंने कभी सोलर पंच का नाम नहीं सुना था, लेकिन जैविक सेतु में ही पता चला कि न्यूयॉर्क मेंं एक ऐसा बैंड है, जो सोलर पॉवर से ही अपने तमाम साजों को चार्ज करता है। मतलब कि इसके सारे म्युजिक इंस्टूमेंट सोलर पॉवर से ही एम्प्लीफाय करते है। रविवार के दिन दोपहर में पेड़ के नीचे बैठकर पूरी तरह प्राकृतिक वातावरण में सोलर पंच बैंड का संगीत सुनना अपने आप में विलक्षण अनुभव था।

solar-punch-1

यह बैंड वैसे तो अमेरिकियों ने बनाया है, लेकिन उनकी दिलचस्पी पर्यावरण में होने के कारण भारत से इसका गहरा नाता रहा है। बैंड के सभी संगीतकार और गायक हिन्दी सीख रहे हैं और समझ रहे हैं। वे अपने परफार्मेंस में भारतीयता और बॉलीवुड के गानों का भी फ्यूजन करते है। यह बैंड अपने कार्यक्रम में प्रकृति के बारे में बाते करता है और लोगों को पर्यावरण बचाओ का संदेश भी देता है।

आमतौर पर संगीत कार्यक्रम की शुरूआत सूर्य नमस्कार के बारह मंत्रों से होती है। इसके पहले कभी भी सूर्य नमस्कार के मंत्रों को इस तरह गाते हुए नहीं सुना था, इसलिए एकबारगी तो विश्वास ही नहीं हुआ कि कोई अमेरिकी बैंड सूर्य नमस्कार के मंत्रों को भी इस तरह संगीत में ढाल सकता है। इसके बाद जो गीत सुनाए गए, उनमें एक गीत तो नदियों के नाम को लेकर था और बेहद दिलचस्प और आत्मीयता से भरा हुआ।

बैंड के प्रमुख का कहना है कि भारत एक ऐसा देश है, जो दुनिया के अन्य देशों की तरह केवल एक दिन अर्थ डे नहीं बनाता, बल्कि हर दिन भूमि दिन के रूप में मनाता है। इस पर ही उन्होंने एक गाना बना दिया ‘भूमि दिन है भारत का हर दिन’। बैंड के गायक बड़े शान और सम्मान के साथ जन-गण-मन भी गाते हैं और वंदे मातरम भी। लोगों की फरमाइश पर हम होंगे कामयाब तथा बॉलीवुड के गाने जैसे चल छय्या, छय्या, छय्या-छय्या और लगान के गीत घनन-घनन घन गिर आए बदला जैसे गाने भी सुनाते हैं।

इस बैंड के शुरूआत 2007 में हुई थी। शुरूआत करने वाले है संगीतकार ऐलन बिगेलो और जेम्स डीन। बाद में और लोग भी इससे जुड़े। ऐलन बिगेलो टीम के लीडर है। गिटारिस्ट भी है और गायक भी। दुर्भाग्य की बात है कि वे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित हुए और उस पर आंशिक विजय पाने के बाद वापस संगीत की दुनिया में सक्रिय है। इन दिनों यह बैंड विश्व की यात्रा पर निकला है और इसे उन्होंने नाम दिया है- सौर यात्रा।

इस बैंड की भारत और प्रकृति के प्रति दीवानगी दिल जीत लेती है। सादगी और सहजता से बैंड के सदस्य हर किसी से मिलते है और यह संदेश दे जाते है कि संगीत की शक्ति न केवल एकता और भाईचारे को बढ़ा सकती है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी योगदान दे सकती है। यह बैंड भरी दोपहरी में भी अपनी प्रस्तुतियां देता है, जिससे ऊर्जा के प्राकृतिक संसाधनों का ही उपयोग करना संभव है।

 

सोलर पंच का सूर्य नमस्कार मंत्र गायन

<iframe width="560" height="315" src="/https://www.youtube.com/embed/PLfdEnpeoCY" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

<iframe width="420" height="315" src="/https://www.youtube.com/embed/NCcc6fYIarc" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

<iframe width="560" height="315" src="/https://www.youtube.com/embed/VfCNDu7XLCc" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com